शिक्षा

शिक्षा का अर्थ केवल साक्षरता से नही है,

केवल अक्षरों व शब्दों का ज्ञान ही शिक्षा नही,

ज़िन्दगी की सीख शिक्षा है!


सही-गलत की पहचान शिक्षा है,

अच्छे-बुरे की समझ शिक्षा है,

अपने स्वाभिमान की पहचान शिक्षा है!

अपने अस्तित्व की लड़ाई शिक्षा है!!


दूसरों का सम्मान शिक्षा है,

प्रेम-प्यार व मिलनसार व्यवहार शिक्षा है,

व्यवहार की मधुरता शिक्षा है,

समानता से लगाव शिक्षा है!

मानवता का धर्म ही शिक्षा है!!

       

                           -  दीक्षा



Comments

Post a Comment