नहीं होता कोई साथी इस मन का....
खुद ही खुद का दोस्त बनना पड़ता है,
नही होता कोई साथी इस मन का !
दूसरों से यू अपेक्षाएं लगाना...
दिल को बस तकलीफ देता है,
कोई नही होता तब किसी के साथ...
जब ये मन अकेला होता है,
नहीं दिखते किसी को तुम्हारे यह आँसू,
न ही तुम्हारे चेहरे की शिकन...
आखिर कब तक दूसरों का सहारा लेकर
उदासी कम करते रहोगे....
इससे अच्छा है, कुछ समय चैन से
खुद के साथ बिता लो...
तो यह जान जाओगे....
खुद ही खुद का दोस्त बनना पड़ता है,
नही होता कोई साथी इस मन का !!
- दीक्षा
(इस देश में "स्वास्थ्य" के नाम पर केवल शरीर को महत्व
दिया जाता है, जबकि स्वास्थ्य का एक बड़ा अंग "मन" भी है!)
Beautiful
ReplyDeleteSatya vachan 💯
ReplyDeleteWow heart touching line
ReplyDeleteBohot badiya.
ReplyDeleteCorrect
ReplyDeleteTrue lines
ReplyDelete